
झांसी जिला अस्पताल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से मंगलवार को एक युवती ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मियों ने महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, झांसी की रहने वाली लता (21) झांसी जिला अस्पताल में मानसिक रोग विभाग में इलाज कराने आई थी। ओपीडी में मौजूद डॉक्टर को दिखाने के बाद युवती ने आपा खो दिया और अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल कर्मियों ने उसे घायल अवस्था में इमरजेंसी मेंभर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
