संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:22 AM IST
बांदा। अपने घर के कमरे में जमीन में सो रही महिला को सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव निवासी सीमा (35) मंगलवार की रात अपने घर के कमरे में जमीन में सो रही थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर पीएचसी तिंदवारी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी बुधवार को सुबह मौत हो गई।
सीमा का पति राजकुमार मजदूरी करता है। वह आंख से दिव्यांग है। उसके एक पुत्री दो पुत्र हैं। यह जानकारी भतीजी शीलू ने दी। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
