Spread the love


फर्जी एजेंट बनकर पर्सनल आईडी से बेचता था ई-टिकट

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। अवैध टिकट बेचने वाले दलालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को ई-टिकट की कालाबाजारी करते एक युवक को पकड़ा लिया गया।

बुधवार को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अर्जुन कुमार यादव के नेतृत्व में आरपीएफ व डिटेक्टिव विंग झांसी ने उसे पकड़ा है। युवक आईआरसीटीसी एजेंट की आड़ में पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से ई-टिकट बेच रहा था।

लगातार आ रही शिकायतों के आधार पर आरपीएफ थाना प्रभारी के नेतृत्व में मोहल्ला तालाबपुरा में छापामारी अभियान चलाया गया। जहां पर एक युवक अपनी स्टेशनरी एवं कंप्यूटर की दुकान की आड़ में पर्सनल आईडी से ई-टिकट की कालाबाजारी कर रहा था।

युवक ने अपना नाम सिद्धार्थ दीक्षित बताया। युवक के पास से सीपीयू, तीन रेलवे ई-टिकट, पहले के पांच ई-टिकट बरामद हुए। टीम में आरपीएफ उपनिरीक्षक घनेंद्र सिंह, आरक्षी रमेश कुमार यादव, डिटेक्टिव विंग झांसी के प्रधान आरक्षी विजय बहादुर व अरुण सिंह राठौर शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *