Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Thu, 28 Sep 2023 12:01 AM IST

बांदा। मां से विवाद के बाद उनका मोबाइल तोड़कर बेटे ने आत्महत्या कर ली। परिजन जब खेत से लौट तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए।

बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी शुभम शिवहरे (25) ने मंगलवार की शाम पांच बजे अपने घर के पीछे कच्चे कमरे में छप्पर की धन्नी से गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय माता-पिता खेत में थे। मृतक के चचेरे भाई मोनू शिवहरे ने बताया कि मंगलवार को दोपहर शुभम अपनी मां उर्मिला शिवहरे से खर्चे के लिए पैसा मांग रहा था। मां ने देने से मना कर दिया।

इस पर उसकी मां से कहासुनी हो गई। शुभम ने अपनी मां का मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद मां पिता के साथ खेत चलीं गईं। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। मृतक दो भाई व दो बहनों में छोटा था। पिता बृजेश शिवहरे के पास पांच बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते हैं। थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि मां से कहासुनी होने पर युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *