Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुधवार को बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें झांसी को प्रदेश का सबसे खूबसूरत और विकासशील क्षेत्र बताया गया। इस दौरान कहा गया कि झांसी औद्योगिक विकास की असीम संभावनाओं से भरा हुआ है। उद्यमियों के लिए यहां बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। इस दौरान उद्यमियों ने भी अपनी समस्याएं बताईं।

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डा. आदर्श सिंह ने कहा कि झांसी में पर्यटन के साथ उद्योग के लिए भी अपार संभावनाएं हैं। उद्यमियों के लिए यहां बेहतर माहौल बना हुआ है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निवेशकों को आश्वस्त किया उनकी समस्याओं को हाथों हाथ सुलझाया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने झांसी विकास प्राधिकरण की आगामी योजना की रूपरेखा सामने रखी। उपायुक्त मनीष चौधरी ने मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन के जरिये नए उद्योग स्थापित करने के लिए उपलब्ध संसाधन व अवसरों की जानकारी दी। इस दौरान निवेशक मार्बल रॉक सिंगापुर के सीईओ डा. कुणाल सिंह, सन सोर्स एनर्जी के डा. अभिनव नागर समेत पीएस बवेजा, संतोष मिश्रा आदि ने अपने अनुभव साझा किया। इससे पूर्व निवेशकों का स्वागत चेंबर के महासचिव धीरज खुल्लर ने किया।

इस मौके पर इं. मुकेश गुप्ता, अशोक आनंदानी, शिवा लिखधारी, निलय जैन, अजय सिजरिया, विनय अग्रवाल, राजू पुरवार, अमित सिंह, जयकिशन प्रेमानी, जेपी अग्रवाल, विक्रांत सेठ, अतुल किल्पन, विजय गुप्ता, राजीव मेहता, पंकज जैन आदि उपस्थित रहे। संचालन राजीव बब्बर ने किया। आभार पवन सरावगी ने जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *