Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Tue, 26 Sep 2023 11:39 PM IST

राजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 731 ए की बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय व्यापारी व समाज सेवियों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर मंगलवार को डीएम अभिषेक आनंद ने मौके पर जाकर सड़क व नाला का निरीक्षण किया। नाले की लंबाई 100 मीटर बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयागराज के अधिशासी अभियंता रवींद्र पाल सिंह को दिया है। कहा कि सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

मंगलवार को डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 731 ए का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कहा सड़क में जलभराव की समस्या को देखते हुए नाले की लंबाई 100 मीटर बढ़ाया जाए। देवी जी तिराहे पास चौड़ीकरण व अस्थाई देवी मंदिर को स्थानीय निवासियों के सहयोग से दूसरे स्थान पर स्थापित करने के लिए कहा। चौराहे के सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए।

कहा कि राष्ट्रीय राज मार्ग की गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने तुलसी पार्क, तुलसी स्मारक में प्रकाश व्यवस्था व यमुना नदी में बने पुल में दोनो तरफ रेलिंग जाल लगाने को लेकर पत्र दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता विशाल सेठ, अवर अभियंता विजय सिंह, एसडीएम प्रमोद झा, जेई विमल सरोज, ठेकेदार मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *