Spread the love


चित्रकूट। चेन स्नेचिंग गैंग के एक सदस्य को सीतापुर चौकी पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ा है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सीतापुर चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि शहर के ऑफिसर कालोनी में एक शिक्षिका की चेन स्नेचिंग 31 अगस्त को बाइक सवार दो युवकों ने की थी। इस मामले में सीतापुर कस्बा के निर्मोही अखाड़ा के पास से मध्यप्रदेश के औशांगाबाद जिले के थाना क्षेत्र पियपरिया निवासी अमीन बक्श को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चेन स्नेचिंग लोग मिलकर करते हैं। दो बाइकों का इस्तेमाल करते हैं। एक बाइक के माध्यम से रेकी की जाती है। दूसरी बाइक से चेन स्नेचिंग करते थे। चित्रकूट जिले के ऑफिसर कालोनी की महिला की चेन स्नेचिंग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *