चित्रकूट। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना में कई गड़बड़ियों का खुलासा हुआ है। 452 मृतक किसानों को इसकी धनराशि मिल रही थी। इतना ही नहीं 452 ही ऐसे किसान है जिनमें पति पत्नी दोनों को योजना का लाभ उठा रहे थे। विभाग ने ऐसे लाभार्थियों को चिह्नित करके वसूली के लिए नोटिस जारी की हैं।
जिले में कुल एक लाख 49 हजार लोगों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। इसमें इस साल अभी तक 82 लाख पात्र किसानों के खाते भेजे जा चुके हैं। एक फरवरी 2019 को केंद्र सरकार ने किसानों के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत दो हेक्टेयर की खेती वाली किसानों को साल भर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। हर चार माह में दो हजार रुपये किस्त पात्र किसान बैंक के खाते में भेजी जाती हैं। हाल ही में ृ12 वीं किश्त का भुगतान किया गया है। कई शिकायतों के बाद किसानोंं का सत्यापन कराया गया।
जिसमें हैरान करने वाली जानकारी मिली। 452 ऐसे किसान के नाम सूची में मिले। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन उनके नाम पर भुगतान किया जाता रहा। इसी प्रकार किसान पति-पत्नी ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें 452 ऐसे लोग मिले जिसमें पति पत्नी दोनों को एक ही भूमि के नाम पर यह धनराशि मिल रही है। सत्यापन के बाद इनमें रोक लगाई जा रही है।
कोट
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने वाले ऐसे 904 किसानों को चिह्नित कर नोटिस जारी की गई हैं। इनसे धनराशि लौटाने को कहा गया है। अब तक लगभग आठ लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। शेष वसूली के प्रयास जारी है।
