Spread the love


खत्रीपहाड़। गिरवां थानाक्षेत्र के देवी जी शेरपुर स्योंढ़ा गेट पर भगवान गणेश का पंडाल स्थापित करने और वहां खाली पड़ी जमीन पर फव्वारा बना देने से नाराज कुछ लोगों ने एतराज जताते हुए तोड़फोड़ की। गणेश पंडाल में तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस अफसर व पुलिस मौके पर पहुंच गए। वहां मामला ग्राम समाज की जमीन और निजी जमीन का विवाद पाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया है।

श्रीबालाजी नवयुवक समिति की ओर से गणेश चतुर्थी के दिन शेरपुर स्योंढ़ा गेट के पास भगवान गणेश का पंडाल बनाकर स्थापित किया था। प्रधान योगेंद्र गिरी ने बताया कि 27 सितंबर बुधवार को सुबह गणेश पंडाल के आगे बच्चों ने फव्वारा बना दिया। उसके पास गणेश भगवान की छोटी सी मूर्ति रख दीं। इस पर गांव के कुछ लोगों ने एतराज जताया।

पंडाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। कमेटी अध्यक्ष ने चौकी प्रभारी देवी जी और गिरवां थानाध्यक्ष को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की। थानाध्यक्ष गिरवां संदीप तिवारी ने बताया कि मामला जमीन में कब्जे का है। कुछ लोगों का कहना है कि जमीन उनकी है। उधर, प्रधान का कहना है कि जमीन ग्राम समाज की है। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार लाखन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर यथा स्थिति बनाए रखने को कहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *