Spread the love


UP Nikay Chunav 2023 Voting in Azamgarh ballia badhohi mau and mirzapur amid sporadic incidents

बलिया में निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ और विंध्य मंडल के छह जिलों (आजमगढ़, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र) में दूसरे चरण के निकाय चुनाव के लिए वोट पड़े। इस दौरान छिटपुट घटनाएं भी हुईं। फर्जी मतदान के आरोप में कई हिरासत में लिए गए तो मतदाता सूची में नाम न होने से सैकड़ों लोग वोट नहीं दे पाए। कई जगह भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस को बल प्रयोग कर खदेड़ना पड़ा। 

आजमगढ़ में कुल 57.50 फीसदी मतदान हुआ। शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा व पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई तो वेस्ली इंटर कालेज बूथ पर पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ी। महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में भी भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई हुई।

बलिया में कुल 56.17 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह मतदान से पूर्व रसड़ा नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार गुप्त पर बदमाशों ने हमला कर जख्मी कर दिया। शहर के टाउन इंटर कालेज में मतदान शुरू होने के बाद सभासद के दो प्रत्याशियों के बीच एजेंट को लेकर मारपीट हो गई। रतसर इंटर कालेज में मतदान करने पहुंचे एक व्यक्ति का वोट पड़ जाने पर हंगामा हुआ। फर्जी मतदान में छह लोग पकड़े गए।

ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव परिणाम तय करेंगे किसकी बचेगी कुर्सी, 13 को पता चलेगा दिग्गजों का सियासी कद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *