Spread the love


Minister introduced yet contract nurse did not leave the chair, instructions to recommend termination of servi

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बांदा जिले में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के अस्पताल पहुंचने पर कुर्सी से नहीं उठना एक संविदा पर कार्यरत नर्स को भारी पड़ गया। राज्यमंत्री की नाराजगी के चलते उसकी महिला अस्पताल से फौरन संबद्धता खत्म कर दी गई। अब उसकी सेवा समाप्ति को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है।

एक प्रसूता को बेहतर इलाज दिलाने की मंशा से जिला महिला अस्पताल पहुंचे मंत्री का कहना है कि नर्स को दो बार परिचय दिया, लेकिन बावजूद इसके वह कुर्सी से खड़ी नहीं हुई। मंत्री की नाराजगी से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी खलबली मच गई।

सूचना पर सीएमओ और सीएमएस भी पहुंच गए और कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को देर रात जल शक्ति राज्य मंत्री रात में अचानक जींस और टीशर्ट में पहुंच गए। बताया गया कि वह अपने किसी परिचित मरीज की खैर खबर लेने गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *