Spread the love


चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार में धोखाधडी व फर्जीवाड़ा कर 10 से अधिक लोगों से लगभग एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मामले का खुलासा करने की मांग व्यापारियों ने की है। पूर्व विधायक के नेतृत्व में एसपी से मिले व्यापारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस कुछ व्यापारियों को भी परेशान कर रही है। पकड़े गए आरोपी पति पत्नी से उनके जेवर व नगदी लौटाने का काम कराया जाए।

रविवार को पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में व्यापारी नेता जगदीश गुप्ता व अन्य ने एसपी वृंदा शुक्ला से मुलाकात की। बताया कि शंकर बाजार में मथुरा से आए दिनेश कुमार मिश्रा व उसकी पत्नी ने कई सराफा व अन्य दुकानदारों के साथ लगभग एक करोड़ की ठगी की है। किसी को फर्जी चेक दिया तो किसी को प्लाट दिखाकर नकदी ली। अब उसे नहीं लौटा रहा है। कुछ दिनों पूर्व वह यहां से भाग गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। इससे पूछताछ जारी है। व्यापारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस कुछ व्यापारियों को भी परेशान कर रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *