Spread the love


मड़ावरा रोड पर हुई घटना, सुबह की सैर को गई थीं

संवाद न्यूज एजेंसी

महरौनी/ललितपुर। सुबह की सैर पर निकली एक शिक्षिका को सड़क पर एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।

कस्बा महरौनी के अंतर्गत नाराहट रोड निवासी सुमन सिंह (43) पत्नी सतेंद्र सिंह प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह करीब पांच बजे अपनी पुत्री स्नेहा के साथ मड़ावरा रोड पर सुबह की सैर पर निकली थीं। इसी दौरान मड़ावरा की ओर से आ रही एंबुलेंस ने सुमन को टक्कर मार दी। राहगीरों व परिजनों ने घायल को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे रवि ने बताया कि मृतका सुमन एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *