Spread the love


बांदा। खेत से लौट रहे युवक को दबंगों ने घेरकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना में वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों के आने पर हमलावर मौके से भाग निकले। उधर, मारपीट की अलग-अलग हुई घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी पुष्पेद्र (22) रविवार को दोपहर खेत से घर आ रहा था। रास्ते में दबंगों ने बाइक खड़ी कर उसे रोक लिया और अभद्रता की। किसी तरह वह दबंगों से बचकर खेत की ओर भागा। दबंगों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर घर के पास ले आए। धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शोर-गुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव निवासी चमेली (40) का रविवार की शाम मामूली बात को लेकर पड़ोसी युवक से विवाद हो गया। दो लोगो ने उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों को देख हमलावर फरार हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य मारपीट की घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के राजाराम चौरिहा का पुरवा निवासी कुलदीप (19) का रविवार की शाम पड़ोसी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तीन लोगों ने कुलदीप को पीट दिया। छोटे भाई को पिटता देख बड़ा भाई देवकुमार (26) बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *