Spread the love


राजापुर (चित्रकूट)। थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए महिला व किशोरी को तीन लाख के जेवरात व चार मोबाइल के साथ पकड़ा है। महिला व किशोरी कौशांबी जिले के थाना सरायअकील क्षेत्र की हैं।

सोमवार को थानाध्यक्ष राजापुर भाष्कर मिश्र ने बताया कि 31 अगस्त को राजापुर कस्बा निवासी सचिन जायसवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घर से जेवरात व चार मोबाइल चोरी हो गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद उप निरीक्षक रामबीर के नेतृत्व में टीम गठित कर खुलासा के लिए लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर राजापुर कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के पास से कौशांबी जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र की निवासी निशा पाठक व एक किशोरी को पकड़ा। आरोपी के पास से जेवरात बरामद किए गए। जिनकी कीमत तीन लाख है। चार मल्टीमीडिया मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

जेई के घर चोरी का प्रयास

चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी के जेई संतोष राठौर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। कुछ ही देर में वहां जेई दंपती समेत पहुंचे इसकी भनक लगते ही चोर भाग निकले। ऐसे में चोरी होने से बच गई। इसकी सूचना कोतवाली में दी गई। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *