Spread the love


बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के 70 वर्षीय वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पौत्री के दादा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मरका थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय बालिका 30 सितंबर को दूध लेने गई थी। वहां एक 70 वर्षीय वृद्ध ने उसे चारपाई पर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उसी समय किशोरी का दादा भी आ गए। दादा ने कोतवाली तहरीर देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। किशोरी की मां अपने मायके में रह रही है। पिता मानसिक रोगी है। दोनों पुत्रियां अपने दादा के घर रहती हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *