Spread the love


बांदा। मरीजों से ट्रामा सेंटर फुल हो गया है। यहां के सभी 26 बेड बुखार के मरीजों से भरे हैं। सोमवार को डेंगू लक्षण के तीन मरीजों के अलावा वायरल फीवर से ग्रसित 12 मरीजों को भर्ती करके पुरुष चिकित्सालय के वार्डों में शिफ्ट किया गया।

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में सोमवार को डेंगू लक्षण के चलते शहर के पीली कोठी निवासी राजेंद्र (43), बलखंडी नाका निवासी अन्नपूर्णा (32) व नरैनी निवासी शिवम (17) को भर्ती कराया गया। इनके अलावा, वायरल फीवर से ग्रसित बिसंडी गांव निवासी प्रियांशी (7), भरुआ सुमेरपुर निवासी मनीष (18), करबई निवासी शिवम (9), साड़ी गांव निवासी नंदिनी (9), मर्दन नाका निवासी सलीम (45), बिलगांव निवासी अभिषेक (21), बबेरू निवासी दीपक (28), तिंदवारी निवासी राजेश (40), बनसखा गांव निवासी माया (32), सिंहपुर निवासी मुन्नी (40), स्वराज कालोनी निवासी होरीलाल (85), करबई निवासी बिंदा (60) को भर्ती किया गया।

सोमवार को ओपीडी और पैथोलॉजी में छुट्टी होने पर ट्रामा सेंटर में मरीजों का तांता लगा रहा। सुबह से ही यहां मरीजों की भीड़ रही। भर्ती मरीजों में तकरीबन 300 आईवी फ्लूड (इंजेक्शन व बोतल) की खपत हुई। ट्रामा सेंटर में सभी बेड के फुल होने पर मरीजों को जिला अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा।

कोट

ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी मरीजों को भर्ती किया जाता है। बुखार व अन्य मरीजों को जिला अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। ट्रामा सेंटर के बेड फुल होने पर मरीजों को वार्ड में शिफ्ट करने का काम किया गया है। मरीजों के इलाज में कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उनके पास आईवी फ्लूड भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

– डॉ. एसएन मिश्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *