Spread the love


चित्रकूट। निकाय चुनाव में पुलिस प्रशासन ने जिले के 200 चिह्नित नेताओं व कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों को रेड कार्ड (चेतावनी पत्र) जारी किया। इसे लेकर समाजवादी पार्टी ने विरोध कर आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर उनके प्रत्याशियों को हराने के लिए यह किया है। उन्हें मतदान केंद्र व समर्थकों के पास जाने से रोका गया।

सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया कि उनके दल के कई नेताओं व प्रत्याशियों के समर्थकों को पुलिस द्वारा चेतावनी पत्र जारी कर डराया गया। उनके घरों में पुलिसकर्मी भेजकर मतदान के समय तक घरों से न निकलने की धमकी दी गई। भाजपा सत्ता का दुरूप्रयोग कर हार के डर से प्रशासन पर दबाव बनाकर यह कार्य कराया है। उधर, इस मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि इस रेड कार्ड को चुनाव में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया जाता है। इसमें रिकार्ड के अनुसार चिह्नित हर दल के नेता व प्रत्याशी के समर्थक हैं। इनमें किसी को मतदान करने से नहीं रोका गया। ऐसे लोगों को निर्देश रहे कि अपना मतदान करने के बाद अपने घर के पास ही रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *