Spread the love


बांदा। 10 दिन पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के बन्यौटा मोहल्ले में प्रापर्टी डीलर के ताला बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी के ऊपर चोरी, गैंगस्टर समेत 29 मुकदमें और दूसरे के आठ मुकदमें शहर कोतवाली समेत विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

दोनों को केन नदी मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से एक लाख रुपये कीमत के आभूषण व 19,700 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पूरे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 23 सितंबर की रात कोतवाली नगर के बन्यौटा मोहल्ले में चोरों ने प्रापर्टी डीलर अजय गुप्ता के ताला बंद मकान से चोरी की थी। इस मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वराज कालोनी निवासी मुख्य आरोपी अमित सोनी उर्फ अंटू व छावनी मोहल्ला निवासी राज खां को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से एक बाइक, 19,700 रुपये व एक लाख कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक अनूप दुबे, एसआई सुखराम, अकरम आदि शामिल रहे। खुलासे में सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम और सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी भी मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *