बांदा। पर्युषण पर्व के समापन के बाद जैन समाज ने गुरुवार को शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा छोटी बाजार जैन चैत्यालय से झंडा चौराहा कैलाशपुरी बनखंडी नाका स्टेशन रोड,चौक बाजार, कोतवाली रोड होती हुई वापस जैन चैत्यालय पहुंची। चांदी की पालकी में भगवान महावीर के संदेशों को, सिद्धांतों को,उपदेशों को जो ग्रंथ के रूप में रचित है।
जिसे जैन धर्मावलंबी मां जिनवाणी के रूप में पूजते हैं ,पालकी में विराजमान कराकर शोभायात्रा निकाली गई।महिलाओं ने शोभायात्रा में डांडिया खेला। भजनो पर मंगल गीत गाए। नवयुवकों ने महावीर का क्या संदेश, जियो और जीने दो, तू स्वयं भगवान है, अहिंसा परमो धर्म,आदि नारे लगाए।
इस अवसर पर प्रकाश जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन रितेश जैन, अर्पित जैन, टिंकल जैन, दिनेश जैन, भाजपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के योगेश जैन, राहुल जैन, सीमा जैन, रश्मि जैन, पूनम जैन, रितिका जैन, गोल्डी जैन, दिव्या, रिया जैन, बबिता जैन, नैंसी जैन, बिंदु जैन, योगिता जैन, विजेता जैन, कोमल जैन आदि रहे।
