Spread the love


बबेरू। दहेज में चार पहिया व सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सात ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कस्बा निवासी प्रताप कश्यप ने अपनी पुत्री संध्या कश्यप की शादी मरका थाने के ग्राम मिर्जापुर निवासी बुद्धू लाल कश्यप के पुत्र बबलू कुमार के साथ 16 मई 2022 में की थी। कुछ समय बाद बेटी को पति बबलू कश्यप, सास भूरी देवी, ससुर बुद्धू लाल ,जेठ महेंद्र, जेठानी सुनैना व ननद सरस्वती चार पहिया गाड़ी व सोने की चेन को लेकर ताना मारते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

पिता व परिवारिक चौथी लेकर गए तो दहेज की मांग कर दरवाजे से वापस भगा दिया। आठ अक्टूबर 2022 को पति बबलू शराब के नशे पर आया और परिजनों के कहने पर बुरी तरह से मारा पीटा। पीड़िता के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाकर मार डालने का प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह से जान बचाया। फोन से सूचना देकर पिता व परिजनों को बुलाया। उक्त लोगों ने पिता से भी अभद्रता करके अपमानित किया कहा कि जब चार पहिया वाहन की व्यवस्था हो जाए तब उसको भेजना।

यह कहकर जेवरात व सामान छीनकर पहने हुए कपड़े के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पिता के साथ थाना मरका गई और लिखित प्रार्थना पत्र देने के साथ पिता के साथ मायके चली आई। 1 सितंबर 2023 को दिन के करीब 2 बजे पति बबलू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और अभद्रता कर मारने पीटने लगा। धमकी देते हुए गया कि तुम्हे जान से मार डालेंगे।

पति दूसरी शादी करना चाहता है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता संध्या की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित सात लोगों पर जान से मारने सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *