संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:18 PM IST
बांदा। कबाड़ी ने सराफा व्यवसायी पर घर के अंदर बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका मोहल्ला निवासी शीबू (40) ने बताया कि वह कबाड़ की ठेलिया लगाता है।
उसके पिता अमीनुद्दीन ने अपना मकान एक करोड़ 36 लाख में बेचा था। उसके हिस्से में पांच लाख रुपये आए थे। उसने वह रुपये अपने एक परिचित सराफ के पास जमा कर दिए थे।
आरोप है कि चार दिन पहले वह सुनार से 50 हजार रुपये दवा कराने के लिए लेने गया था।
इस पर आरोप है कि सुनार ने उसे घर में बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की।
