फांसी के फंदे पर मिला अधेड लटका, पुलिस ने उतार कर पोस्टमार्टम को भेज, जांच में जुटी….
झांसी के शाहजहाँपुर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर ली। घटना की सूचना पड़ोसियों ने प्रधान को दी, प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।
दरअसल आपकों बता दें कि पूरा मामला शाहजहाँपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तालौङ का है। जहां तालौङ में घर पर अकेले रह रहे लगभग 50 वर्षीय हरगोविंद पुत्र हल्के ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया, जब पड़ोसी ने सुबह देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने उक्त पूरी सूचना संबंधित थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
शाहजहाँपुर थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा ने दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अधेड़ व्यक्ति गांव में अकेला रहता था। उसकी पत्नी 10 वर्ष पूर्व ही उसे छोड़कर चली गई है। उसके चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे दिल्ली में रहकर काम करते हैं और दो बेटियों की शादी हो चुकी है, अभी हाल ही में हरगोविंद दिल्ली अपने बेटों के पास गया था। जहां से लौटकर आकर उसने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। फिलहाल अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर घर में ही झूलता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है।
