
बृजेश पाठक
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे, माफिया को बढ़ाने वाली पार्टी है। जबकि, भाजपा शासन काल में उत्तर प्रदेश बढ़ रहा है। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा जब-जब सत्ता में रही। अपराध चरम पर रहा। बुंदेलखंड भी इससे अछूता नहीं रहा है। अब प्रदेश में जीरो टॉलरेंस वाली सरकार है। जातीय जनगणना के सवाल पर बोले कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सर्व समाज के लिए काम कर रही है। वहीं, मध्य प्रदेश चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देने पर कहा कि यह शीर्ष नेतृत्व का निर्णय है।
