Spread the love


भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष की अगुवाई में किया प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो

गदयाना (ललितपुर)। भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर बीमा राशि दिलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।

किसानों ने बताया कि खरीफ फसल का बीमा कंपनी द्वारा समय से व्यक्तिगत सर्वे नहीं किया गया जिसमें किसान बीमा राशि लाभ से वंचित हो रहा है। केवल कागजों या फोटो के द्वारा डाटा एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने उन किसानों को भी बीमा लाभ दिलाने की मांग उठाई जो ऑनलाइन शिकायत नहीं कर पाए।

इस संबंध में कृषि अधिकारी राजीव भारती ने बताया कि शीघ्र ही उत्पादन के आधार पर एवं ऑनलाइन शिकायतों को आधार मानते हुए किसान सूची तैयार की जाएगी जिससे सभी किसानों को बीमा राशि उपलब्ध हो सके।

कृषि अधिकारी के आश्वासन पर मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर सभी किसानों को समान रूप से बीमा नहीं मिला तो किसान बड़े आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर रामकुमार मुखिया, भारत सिंह, महेश, हर प्रसाद, आसाराम, खुशी लाल, पहाड़ सिंह, रोहित, रूपेण आदि किसान मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *