Spread the love


बांदा। डायरिया से पीड़ित वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, वायरल फीवर के रविवार को छह से ज्यादा मरीज भर्ती कराए गए हैं।

शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कालोनी निवासी अवध रानी (83) को डायरिया के चलते 30 सितंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। उधर, वायरल फीवर और डायरिया से ग्रसित बिलबई गांव निवासी दिव्यांशी (6), गायत्री नगर निवासी रेखा देवी (46), पपरेंदा गांव निवासी राजेश (28), छिबांव गांव निवासी रेशमा (20), कांशीराम कालोनी निवासी संगीता (19), घुरौंदा निवासी गुड्डो (35) व बिजली खेड़ा निवासी जितेंद्र (39) को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर ने डायरिया से बचाव के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। बताया कि पानी को उबालने के बाद ठंडा कर पीना चाहिए। बाहरी खुली व कटे फल और खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। आसपास जलभराव, गंदगी न होने दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *