संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:36 AM IST
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर-इटारसी के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाए जाने सहित तेज गति से ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई गई है। इसे लेकर पश्चिम मध्य रेलवे जोन के प्रिंसिपल चीफ अविनाश सिंह जबलपुर से मानिकपुर तक का ट्रेन से विंडो निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि मानिकपुर-इटारसी रेल लाइन के बीच कई ट्रेनें चलती हैं। अभी तक इस मार्ग पर दो रेल लाइन हैं। ट्रेनों की संख्या अधिक होने से कई बार ट्रेनें लेट भी हो जाती हैं। जिसको देखते हुए रेलवे विभाग मानिकपुर से इटारसी के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाए जाने के योजना बनाकर सर्वे का काम शुरु कर दिया है। बताया कि इसके साथ ही जबलपुर से मानिकपुर स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों की गति में वृद्धि करने की भी तैयारी की जा रही है।
