Spread the love


मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। श्रीअन्न को बढ़ावा देने व नौनिहालों में इसकी जानकारी देने के लिए मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत जनपद के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कृषि विभाग इन शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर निपुण बनाएंगे। प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षक स्कूल में बच्चों को इसकी उपयोगिता बताएंगे। साथ ही किसान अभिभावकों को इसके उत्पादन के प्रति जागरूक करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को दिए जाने वाले मिडडे मील में सप्ताह में एक दिन मोटा अनाज बनाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। अब जनपद के शिक्षकोें को मोटे अनाज की खूबियों व उपयोगिता कैसे बताई जाएं, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षित होने वाले शिक्षकों में बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के करीब सौ-सौ शिक्षक का चयन किया जाएगा।

चयनित शिक्षकों को कृषि विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेकर निपुण होने वाले शिक्षक स्कूलों में बच्चों को मोटे अनाज की उपयोगिता बताएंगे। इसके साथ वह अभिभावकों को मोटे अनाज के उत्पादन के प्रति जागरूक करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि श्री अन्न को बढ़ावा देने व बच्चों में इसकी जानकारी देने के लिए मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत शासन के निर्देश पर प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों का चयन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *