Spread the love


बांदा। डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में पहली बार एक ही दिन में 12 डेंगू के मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में 35 मरीजों के खून के नमूने लिए गए थे, जिसमें 12 की रिपोर्ट में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। तीन मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कराया गया है। उधर लगातार बढ़ रहे मरीजों की वजह से वार्ड फुल हैं।

जिला अस्पताल में मंगलवार को 355 मरीजों ने पैथोलॉजी जांच कराई थी। इसमें डेंगू के लक्षण वाले मरीजो के भी खून के नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट में शहर के मढि़या नाका निवासी श्रुति (19), कैलाशपुरी निवासी कृष्ण कुमार (17), निम्नीपार निवास समसुननिशां (18), बलखंडी नाका निवासी गुडिया (25), बंगालीपुरा निवासी ऋतुराज (17), पुलिस लाइन निवासी रामकुमार (29), कनवारा निवासी विक्रम(26), ह्रदयांश (18) व जितेंद्र (22), गिरवां के पिथाैराबाद निवासी शमसाद (24), बिसंडा निवासी शिवमिलन (56), अतर्रा निवासी पद्मा संक्रमित रहे। इनमें अभी तक शिवमिलन, निशां, श्रुति को भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में ओपीडी और रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर भी भीड़ लगी रही।

महिला पुरुष की अलग-अलग लाइनें

-पैथोलॉजी में लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जिला अस्पताल प्रशासन ने दो काउंटर की व्यवस्था की। सोमवार को दो काउंटर पर लाइनें लगी, लेकिन काफी धक्का-मुक्की रही। इस स्थिति को देखते हुए मंगलवार को महिला और पुरुषों की लाइनें अलग अलग की गईं। लेकिन महिलाओं की संख्या कम और पुरुषों की संख्या ज्यादा होने की वजह से पुरुषों की लाइनों में काफी धक्का मुक्की रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *