Spread the love


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी-ग्वालियर हाइवे पर अंबाबाय के पास तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

मुरैना मध्य प्रदेश निवासी रविंद्र कुशवाहा (46) अपने बेटे छोटू के साथ ट्रक में टमाटर लादकर ग्वालियर जा रहा था। मंगलवार सुबह झांसी-ग्वालियर हाइवे से होता हुआ जैसे ही वह अंबावाय के पास पहुंचा, उसका ट्रक आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कंटेनर चालक के अचानक ब्रेक मारने से हादसा हुआ। हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आ गई। पास में उसका बेटा छोटू 22 बैठा था। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक चालक की मौत हो चुकी थी जबकि छोटू की हालात नाजुक थी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही रविंद्र के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने रविंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *