Spread the love


बांदा। भांजे की शादी से लौट रहे बाइक चालक युवक ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बाइक सवार को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा और बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जसपुरा सीएचसी ले जाया गया। यहां एक युवक और वृद्धा ने दम तोड़ दिया।

हमीरपुर जिले के चुड़ियाना मोहल्ला निवासी संदीप निषाद (21) चचेरे भाई छोटू निषाद (20), बीरू निषाद (20) के साथ बाइक से क्योटरा, हमीरपुर निवासी भांजे सूरज की शादी में चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव बुधवार को गया था। गुरुवार की सुबह गांव लौट रहा था। पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा के सेखन डेरा निवासी रामदुलारी कुशवाहा (70) शौच के लिए जा रही थी। बाइक चालक संदीप ने टक्कर मार दी। टक्कर से वृद्धा गंभीर घायल हो गई। हादसे में अनियंत्रित हुई बाइक को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार संदीप, छोटू और बीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जसपुरा ले जाया गया। वहां संदीप और रामदुलारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि छोटू और बीरू भर्ती हैं।

रामदुलारी के बेटे रज्जू कुशवाहा ने बताया कि वह पांच भाई हैं। उधर, मृतक संदीप के बड़े भाई अमित कुमार ने बताया कि वह चार भाई थे। यह सबसे छोटा है। हमीरपुर डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र था। पैलानी थानाध्यक्ष अनिल कुुमार साहू ने बताया कि हादसे में मौत हुई है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *