Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

Updated Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST

चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित दो किराने की दुकानों पर जीएसटी की टीम ने छापा डाला। मंगलवार को छह घंटे से ज्यादा देर तक यह कार्रवाई चली। इस दौरान आसपास के दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर चले गए।

जीएसटी टीम प्रभारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को 12 सदस्यीय टीम ने कार्तिकेय ट्रेडर्स व समृद्धि सेल्स की दुकान पहुंची। दोनों दुकानों के सभी क्रय विक्रय के कागजातों की जांच की। स्टॉक रजिस्टर समेत दुकान व गोदाम में मौजूद माल की कीमत आंकी। इनका पंजीयन भी जांचा गया। लगभग छह घंंटे तक जांच के दौरान दुकानदारों के पसीने छूटते रहे। बताया गया कि है कि इन दोनों दुकानों के टैक्स अनुपात में शामिल न होने पर जांच की गई है। इन दुकानों के सभी कागजातों के डाटा का मिलान किया जा रहा है। जिन बाहर की दुकानों व कंपनियों से सामग्री की खरीदारी हुई उसकी भी पड़ताल हो रही है। देर शाम को टीम प्रभारी ने बताया कि जांच फिलहाल जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *