चित्रकूट/खोही। सीतापुर कस्बे के सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर में क्षेत्रीय खेलकूद रैली का समापन हुआ। रैली में सीआईसी के प्रतिभगियों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 प्रतिभागियों को व्यक्तिगत चैंपियनशिप मिली।
इस दौरान शिक्षक मइयादीन पटेल ने कहा कि धैर्य रखने से सफलता मिलती है। रैली मेंं भाग लेने से पहले अभ्यास जरूर करें। रैली में सीआईसी कर्वी ने 481 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी ने 264 अंक प्राप्त कर द्वितीय व ज्ञान भारती इंटर कॉलेज ने 213 अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद रैली में कुल 12 प्रतिभागी अशोक कुमार, अजय, प्रतिभा, रिंकी देवी, शिल्पी पटेल, रोशनी, रसिन, रणजीत, लवली सिंह, राबिया व गिरिजेश चैंपियन रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव पाठक, रावेंद्र सिंह, छोटेलाल, विजय पटेल, शिक्षक सुरेश सिंह, रमेश सिंह, अनिल यादव, शैलेंद्र कुमार व मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।
