Spread the love


बांदा। ममेरे भाई की शादी से लौट रहे युवक की केन नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों और मल्लाहों ने नदी में जाल डालकर उसे निकाला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए।

चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव निवासी मनीष प्रजापति (25) यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ले में मकान बनाकर रहता था। बुधवार (10 मई) को वह अपने मामा के घर सिसोलर गांव गया था। वहां उसके ममेरे भाई की शादी थी। गुुरुवार को सुबह वह बांदा आने के लिए बाइक से निकला था। मटौंध थाना क्षेत्र अछरौड़ गांव के केन नदी घाट में वह नहाने के लिए उतर गया। गहराई में जाने से डूब गया।

वहां मौजूद मल्लाहों और ग्रामीणों ने जाल डालकर उसकी तलाश की। तकरीबन दो घंटे की मशक्कत के बाद घाट से एक किलोमीटर दूर मिला। ग्रामीणों ने कपड़ों से मिले मोबाइल नंबरों से उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा बडक़ू ने बताया कि पिता जयराम प्रजापति शिकोहाबाद में रहकर कमाते हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। वह मजदूरी करता था। परिजन शव को घर ले गए। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है। जानकारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *