Spread the love


उरई। पुलिस कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की देर रात घर में हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अर्जुन (55) की मंगलवार की देर रात हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह पुलिस कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *