Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Wed, 11 Oct 2023 11:47 PM IST

बबेरू। थाना क्षेत्र ब्यौंजा गांव में हाईटेंशन लाइन को ठीक करते वक्त अचानक लाइन चालू हो गई और लाइनमैन झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र पतवन गांव निवासी दिनेश पुत्र बुधराज (38) सिमौनी फीडर के ब्यौंजा गांव में 11 हजार की मुख्य लाइन से नलकूप और गांव की लाइन ठीक कर रहा था। अचानक सप्लाई चालू हो गई, जिससे उसे जोरदार करंट लग गया। साथियों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। कर्मचारियों ने बिजलीघर में ड्यूटी के दौरान तैनात कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *