Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Fri, 13 Oct 2023 12:27 AM IST

बांदा। खाली पड़े प्लाट को अपने नाम कराने की मंशा से दबंगों ने युवक पर चाकू और तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। फायर करने का भी आरोप। उसने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुक्तीधाम निवासी योगेंद्र (30) का मोहल्ले में ही खाली प्लाट पड़ा है। बुधवार को यहां कुछ दबंग उस प्लाट में कब्जा कर रहे थे। जानकारी मिलने पर योगेंद्र ने विरोध किया तो दबंग पांच लोगों ने उस पर चाकू और तमंचे की बट से हमला कर दिया।

इससे वह लहूलुहान हो गया। योगेंद्र ने बताया कि दबंग जमीन को अपने नाम कराना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने उस पर हमला किया है। योगेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने उस पर तमंचे से फायर भी किया था। लेकिन फायर मिस हो जाने वह बच गया। घायल ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *