आगामी पर्व नवरात्रि एवं दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई समपन्न….
झाँसी के पूँछ थाना परिसर में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष पूँछ अरुण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक समपन्न की गई। जिसमें कस्बा समेत क्षेत्र में दुर्गा पूजा के लिए पंडाल लगाने बाली समिति एवं आयोजको से चर्चा करते हुए बताया कि नव रात्रि में लगने बाले माता रानी के पंडालों में जो शासन की गाइड लाइन है, उनका सख्ती से पालन करे। साथ ही किसी नई व्यवस्था को लागू न करे। प्रतिमाओं को स्थापित करने के पूर्व परमिशन अति आवश्यक है। विना परमिशन के कोई भी कार्यक्रम नही करें। इसके साथ ही उपस्थित लोगों से क्षेत्र में होने बाले कार्यक्रम स्थलों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्य रूप से उपनिरीक्षक दलबीर सिंह, महेश कुमार, कुलदीप पवार, सुरजीत सिंह, समेत प्रधान लाखन सिंह, बलवान सिंह, ब्रजेश यादव, जगदीश, कृष्णकांत, बब्लू यादव, लल्लू यादव समेत अनेक लोग आदि मौजूद रहे।
