Spread the love


बबेरू। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये नकद की मांग को लेकर विवाहिता को भूखा रखकर मारा पीटा गया। महिला की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली क्षेत्र के पवैया गांव निवासी हुलसी उर्फ निशा ने तहरीर में बताया कि 2013 में चित्रकूट जनपद के बरद्वारा गांव निवासी दिवाकर के साथ उसका विवाह हुआ था। दो वर्ष बाद पति, सास विजयलक्ष्मी,जेठ हरवंश, जेठानी किरन व ननद हेमा ने 50 हजार नगद व एक बाइक की मांग की। न मिलने पर मारा पीटा, खाना देना बंद कर दिया।

भाई 11 अक्तूबर को लेने गया तो पति कुल्हाड़ी लेकर उस पर दौड़ पड़ा। मारपीट करते हुए पति, सास, जेठ, जेठानी व नदन ने जेवर छीन कर दोनों पुत्रो के साथ घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि पति सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *