Spread the love


चित्रकूट। धर्मनगरी सहित शहर व कस्बों में नवरात्रि की तैयारियां जारी हैं। देवी पंडाल बनाने का कार्य शुरु हो गया है। जिले में कुल 967 स्थानों पर देवी पंडाल लगेंगे। इसमें शहर मेें 192 भी शामिल हैं। शहर के कई स्थानों पर आकर्षित देवी प्रतिमाओं को बनाने में मूूर्तिकार दिन-रात जुटे हैं। मेले की तैयारियों के लिए सीसी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

शहर व आसपास के कस्बों में 15 स्थानों पर मूर्ति बनाने का कार्य किया जा रहा है। कलाकार देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। सबसे अधिक मूर्तियां शहर के स्टेशन रोड में बंगाल के मूर्तिकार बाबुल पाल तैयार कर रहे हैं। इसमें 15 फिट ऊंची मूर्ति शामिल है।

इसको मानिकपुर की एक दुर्गा कमेटी ने लिया है। मूर्तिकारों ने बताया कि दस हजार से लेकर 60 हजार तक की मूर्तियां बनाने का आर्डर है। मूर्तिकार राजू पाल, बंंशी, सम्राट व कमलपाल ने बताया कि वह हर साल मूर्ति बनाने के लिए चित्रकूट आते हैं।

चित्रकूट। शहर सहित कस्बों में जिन स्थानों पर देवी पंडाल लगेंगे उनमें से कई स्थानों पर अव्यस्थाएं देखी जा रही है। शहर पुरानी बाजार स्थित लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में जिस स्थान पर देवी पंडाल बनाया जा रहा है। उस स्थान के पास बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। तार भी लटक रहे हैं। बस स्टैंड के पास बन रहे देवी पंडाल के आस-पास भी गंदगी पड़ी हुई है।

चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने कलक्ट्रेट सभागार में नवरात्रि, दशहरा पर्व के आयोजन के संबंध में पीस कमेटी की बैठक की। कहा कि नियमानुसार पंडाल बनाएं व मूर्ति विसर्जन करें। अधिकारियों से कहा कि पानी-बिजली की कमी न होने पाए। पंडालों में कोई अश्लील गाना न बजाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *