Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST

मटौंध/बांदा। झांसी-मिर्जापुर हाईवे से जुड़े मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की पानी से भरी खंती में डूबकर मौत हो गई। देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी बाइक भी वहां क्षतिग्रस्त मिली। शुक्रवार को बाइक सवार के परिजनों ने थाने पहुंचकर फोटो से मृतक का शिनाख्त की।

हमीरपुर के राठ कस्बा निवासी कमलेश प्रजापति (28) अपनी पत्नी मिथिला (25) , पुत्री गुना (6) व पुत्र बाबू (3) के साथ अपनी ससुराल मटौंध में बुधवार को बाइक से आया था। यहां वह गुरुवार की दोपहर तीन बजे बाइक लेकर घूमने निकला था। पुलिस ने उसका शव मटौंध थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे से जुड़े दोनी बाबा मार्ग पर सड़क किनारे पानी से भरी खंती से गुरुवार की देर रात बरामद किया।

उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी वहीं पड़ी मिली। शुक्रवार को सुबह परिजन मटौंध थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने शव की फोटो दिखाई तो उन्होंने उसकी शिनाख्त की। मृतक के ससुर लालू प्रजापति ने बताया कि कमलेश मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। थानाध्यक्ष राम दिनेश तिवारी ने बताया कि रात में किसी ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत होना प्रतीत हो रहा है। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *