Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

Updated Sat, 14 Oct 2023 12:17 AM IST

बांदा। राज्यस्तरीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट के लिए चित्रकूट मंडल से वीएनएमपीएस की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा।

वाराणसी में आयोजित होने वाले 2023 यूथ गर्ल्स ओलंपिक खेलों के लिए अंडर-19 रीजनल ताइक्वांडो सेलेक्शन टूर्नामेंट के माध्यम से चित्रकूट मंडल के खिलाड़ियों का चयन किया गया। पहले दो नाम बांदा के विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की भूमिका सोनी व कृतिका सोनी का रहा।

साथ ही, अन्य तीन छात्राओं क्रमशः दीक्षा शुक्ला, आयुषी सोनी एवं कनक चौधरी का भी चयन हुआ। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो एसोशिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा और सचिव अजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *