संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:17 AM IST
फर्रुखाबाद। एसडीएम से की गई शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान दुकान पर एक्सपायरी डेट के टोस्ट बिकते मिले। टीम ने मौके पर बरामद माल नष्ट कराया।
उपजिलाधिकारी अमृतपुर रवींद्र सिंह को शिकायत मिली कि गांव भुड़िया भेड़ा में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने नायब तहसीलदार अतुल कुमार के साथ गांव भुड़िया भेड़ा स्थित वंशी लाल की किराना दुकान का निरीक्षण किया। सूजी रस्क ब्रांड न्यू मुस्कान का एक नमूना लिया। इसके बाद दुकान पर मौजूद बिना उत्पादन तिथि के एक्सपायर्ड 200 पैकेट रस्क (टोस्ट) करीब 2000 रुपये के, पांच पैकेट बंद, 50 पाउच कचरी, 5 पैकेट ब्रेड व 12 पैकेट नमकीन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी।
