सदर विधायक ने भेजा था प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर विधानसभा की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रस्ताव शासन को भेज थे। उन्हें स्वीकृति प्रदान हो गई है, लोक निर्माण विभाग इन सड़कों का शीघ्र ही निर्माण प्रारंभ करेगी। बताते चलें कि सदर विधायक ने तीन करोड़ 53 लाख रुपये से तैयार होने वाली 14 सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे थे।
सदर विधायक ने शासनस्तर लोक निर्माण विभाग मुख्यालय प्रस्ताव भेजा था, इस प्रस्ताव में तालबेहट रेलवे स्टेशन से गूगूर गांव को संपर्कमार्ग, पवा संपर्क मार्ग, मुहारा संपर्क मार्ग, तेरईफाटक से जिगनांव संपर्क मार्ग, बिजरौठा संपर्क मार्ग, बंट संपर्क मार्ग, रायपुर-जखौरा संपर्क मार्ग, गंगारी संपर्क मार्ग, बलरगुवां संपर्क मार्ग, पारौन से हजारिया संपर्क मार्ग, पूराकलां गुमटाघाट से पठारी संपर्क मार्ग,रामपुर संपर्क मार्ग, खांदी संपर्क मार्ग, सुनौरी संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों की लंबाई 25 किलोमीटर लंबी हैं, इनमें कुछ सड़कों नवीनीकरण व कुछ का मरम्मत कार्य होना है। शासन ने तीन करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे रही है।
84 लाख की दो सड़कें अभी हैं स्वीकृति के इंतजार में
सदर विधायक ने इस सड़कों के अलावा बंहौरी, निवाई, मैरतीकलां संपर्क मार्ग करीब चार किलोमीटर के मरंमत का प्रस्ताव भेजा था, साथ ही ग्राम थाना से बुंदेला संपर्क मार्ग को भी स्वीकृति नहीं मिली हैं। इन चार किलोमीटर लंबे यह मार्ग की मरम्मत का 84 लाख का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग में अटका हुआ था।
