फर्रुखाबाद। अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन व माता लक्ष्मी की शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया।
शनिवार को लोहाई रोड से देर शाम शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा में बैंड की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। शहर के मुख्यमार्गो पर जग- जगह स्वागत द्वार बनाए गए। शोभायात्रा में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, संजय गर्ग, विनय अग्रवाल व समाज के अन्य लोग महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। लोहाई रोड पर उमेश अग्रवाल व सुरेश अग्रवाल ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चौक पर चेयरमैन वत्सला अग्रवाल व मनोज अग्रवाल ने आरती उतारी। नेहरू रोड पर अनुराग अग्रवाल की टीम एवं ब्रिगेडियर चंद्रशेखर अग्रवाल, मोहन अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारी। शोभायात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी छुड़ाई गई। महाराजा अग्रसेन के स्वरूप को देखने के लिए सड़क के दोनाें ओर लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पुलिस ने घुमना से रुट डायवर्ट कर दिया। शोभायात्रा नितगंजा होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। जहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। दिनेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, पराग अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, गौरहरी अग्रवाल, प्रधुमन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, नारायण प्रसाद अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
