नरैनी। महिला की ओर से डीएम को दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस ने नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। गिरवां थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी महिला रत्ती ने संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि मौजा माधवपुर में उसके नाम का भूमि का पट्टा हुआ था।
इस पट्टे की जमीन वह काबिज एवं दाखिल है। उसकी जमीन में बोई गई फसल को गांव के ओमदत्त, इंद्रजीत, बद्री, नारायणदास, छोटू, राजाभइया,सुशीला,आशा, उमा, सभी ने मिलकर नष्ट कर दिया।
मौके पर राजस्व लेखपालों द्वारा जांच की गई है। गिरवां पुलिस ने तीन महिलाओं सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
