Spread the love


फर्रुखाबाद। पुलिस लाइन से नारी मिशन शक्ति दीदी की रैली को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार, डीएम संजय कुमार सिंह व प्रभारी एसपी डॉ संजय कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

शासन के आदेश पर 14 से 24 अक्तूबर तक मिशन शक्ति दीदी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिला पुलिस कर्मियों, शिक्षिकाओं सहित अन्य विभागों में तैनात महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी साैंपी गई है। शनिवार को पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे से बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी पहुंच गए। स्कूटी व कार चलाकर शिक्षिकाएं मौके पर पहुंची। महिला सिपाही व दरोगा भी वर्दी में दुरस्त होकर आ गए। नारी के सम्मान, स्वाभिमान, स्वालंबन को लेकर रैली का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ अवनींद्र कुमार व स्वास्थ्य विभाग में तैनात दस महिलाएं भी रैली में शामिल होने के लिए पहुंच गई। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक सुरभि गंगवार, डीएम संजय कुमार सिंह व प्रभारी एसपी डॉ संजय कुमार ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार की अगुवाई में रैली पुलिस लाइन से जिला जेल चौराहा, कोतवाली, बड़ा चौराहा से कचहरी तिराहे होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां रैली का समापन हुआ। इस दौरान सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय, बीएसए गौतम प्रसाद, डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी व शिक्षकाएं मौजूद रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *