Spread the love


भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम में मंत्री बोलीं-चेहरा चमकाने के लिए विपक्षी नेता कुछ भी बोलते हैं

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि जिन्होंने कभी महिला आरक्षण बिल की कॉपी फाड़ दी थी। आज वही केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिलाओं को संसद, विधानसभाओं में 33 फीसदी कोटे का बिल पास होने के बाद राजनीति कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने ये बात लक्ष्मी गार्डन में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यक्रम के दौरान कही।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहली बार महिलाओं को राजनीति में आरक्षण मिला है। विपक्षी दल तो महिलाओं को टिकट ही नहीं देना चाहते हैं। भाजपा की ही सोच महिलाओं को टिकट देकर राजनीति में आगे बढ़ाने की है। अब जब ये बिल पास हो गया है तो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता चेहरा चमकाने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि यह नारी शक्ति का देश है। अब सामान्य महिला कार्यकर्ता को भी नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विकसित भारत के निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा। विधायक रवि शर्मा ने कहा कि भारत में शुरू से ही नारी शक्ति का सम्मान हुआ है। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल लाकर भारत की महिलाओं को सम्मान दिया है। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि पिछली सरकारों में बहन-बेटियां रात को घर से नहीं निकल पाती थीं। बदमाशों का डर सताता था। अब योगी सरकार में बदमाश भाग खड़े हुए हैं। महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान सर्वप्रथम है। यह अधिनियम इसका जीवंत उदाहरण है। बोले कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पिछली बार से भी अधिक अंतर से इस बार चुनाव जीतना है। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, मुकेश मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक अमित साहू, सुमन पुरोहित, अमर सिद्ध, सौरभ मिश्रा, प्रियांशु डे, इंद्रा गुप्ता, चित्रा सिंह, गिरिजा तिवारी, नीता अवस्थी, अपर्णा दुबे, सुशीला दुबे, भूपेंद्र आर्या, दिगंत चतुर्वेदी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *