
स्वामी प्रसाद मौर्य
– फोटो : एएनआई
विस्तार
करोड़ों का रोजगार छीनकर सरकार पांच किलो चावल में उन्हें उलझाए है। बांदा जिले में भाजपा को घेरते हुए मुख्य अतिथि एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि युवाओं को आस्था नहीं विज्ञान की ओर प्रेरित करने का काम करना चाहिए। राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने भाषण में फिर से रामायण की चौपाई को कहकर विवादित बयान को दोहराया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान कहता है कि धर्म, जाति, लिंग या जन्मस्थान के आधार पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। इसलिए यदि कोई हिंदू राष्ट्र की बात करता है, तो दूसरे धर्म के लोग भी यह कर सकते हैं। ऐसी बात करने वाले लोग बंटवारा चाहते हैं। राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मौर्या ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
