संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:58 AM IST
जसपुरा। क्षेत्र के भुइयारानी मंदिर प्रांगण में दंगल का आयोजन हुआ। प्रधान प्रतिनिधि शेखर गुप्ता, सूर्यपाल सिंह चौहान, पुष्पेंद्र सिंह चुनाले व कानाखेड़ा प्रधान गुड्डन ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई।
कन्नौज के छोटे व कानपुर के बउरा पहलवान के बीच कुश्ती रोमांचक रही। जिसमें कानपुर के बउरा ने कन्नौज के छोटे को पटखनी दी। अर्जुन (ब्योंजा) व मदन (खप्टिहा), मनीष (पपरेंदा) व विवेक (कालिंजर), चंद्र प्रकाश (खप्टिहा) व कुलदीप (टेंडा) की कुश्तियां बराबरी पर छूटी। इस दौरान कानाखेड़ा, पिपरोदर, पड़ेरी, मरझा आदि के ग्रामीण रहे।
